राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों के लिए MACP (Modified Assured Career Progression) से संबंधित नए नियम जारी किए हैं। इन नियमों का उद्देश्य उन कर्मचारियों को लाभ देना है जिन्हें समय पर पदोन्नति नहीं मिल पाती। यह नियम 01 अप्रैल 2023 से प्रभावी होंगे।
मूल अधिसूचना दिनांक 06.10.2023
मुख्य बिन्दु
- 01.04.2023 से सभी श्रेणी का कार्मिको पर लागू
- 9-18-27 वर्ष की सेवा पर लाभ सभी प्रवर्ग की लिए
- प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा की गणना
- सेवा या संवर्ग परिवर्तन पर भी प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा की गणना
- अधिकतम 3 बार तक लाभ
योजना का लाभ देय नहीं
- Level २० से अधिक पर देय नहीं
- जिन के लिए DACP योजना लागू है
1 अप्रैल 2023 को Refixation निम्नानुसार -
- MACP पर देय पे लेवल से कम होने पर नए पे लेवल के समान सेल में एवं समान उपलब्ध न होने पर उससे उच्चतर वेतन पर
- पे लेवल के न्यूनतम से कम होने पर न्यूनतम पर Fixed किया जाएगा
MACP पर पे लेवल -
- प्रथम MACP समान सेवा या संवर्ग में आगामी पदोन्नत पद का पे लेवल यदि सेवा\संवर्ग में आगामी पद नहीं हो या योग्यता न हो तो उपनियम 5 अनुसार निर्धारित किया जाएगा ।
- द्वितीय \तृतीय MACP पर पे लेवल -
समान सेवा / संवर्ग में पद होने पर द्वितीय \ तृतीय पदोन्नत पद का पे लेवल परन्तु यदि सेवा - संवर्ग में पद नहीं है, या वह पद लेवल 14 या उससे अधिक है, या पद की योग्यता नहीं है, या एकल पद है तो उपनियम 5 अनुसार वेतन निर्धारित किया जाएगा।
सीधी भर्ती से राज्य सेवा में नियुक्त अधिकारी को देय लाभ -
- क्रमश: पदोन्नत पद के पे लेवल परन्तु अधिकतम 3 पे लेवल तक का लाभ दिया जाएगा ।
- अधिकतम पे लेवल 20
पदोन्नति पर सेवा / संवर्ग में परिवर्तन होने के पश्चात MACP पर देय लाभ -
- संवर्ग में परिवर्तन पर पदोन्नत पद अनुसार MACP के लिए पात्र होगा । अधिकतम 3 पे लेवल के अध्यधीन ।
MACP के लिए गणना योग्य अवधि
- सभी प्रकार के असाधारण अवकाश MACP हेतु मान्य, चिकित्सा प्रमाण के बिना लिए गए अवकाश भी
- जो सेवा वरिष्ठता के लिए गणना योग्य हो। संविदा / तत्काल अस्थायी आधार पर गणना योग्य नहीं।
- समान लेवल में अन्य विभाग में की गई सेवा MACP हेतु मान्य होगी परन्तु परिवीक्षाकाल समाप्ति के पश्चात् MACP स्वीकृत होगी ।
- प्रतिनियुक्ति, वैदेशिक सेवा, अध्ययन अवकाश
- सरप्लस घोषित होने पर नए यदि नियुक्ती कम पे लेवल पर भी की जाती है तब भी MACP हेतु मान्य होगी।
MACP के लिए अमान्य अवधि
- प्रोबेशन अवधि में यदि वृद्धि की गई है तो वह MACP हेतु मान्य नहीं होगी।
MACP हेतु विकल्प
- नियुक्ति, अधिकारी सक्षम तीन माह में ACP या MACP का विकल्प
- MACP पर वेतन निर्धारण
- एक वेतन वृद्धि का लाभ देकर प्राप्त राशि से उच्चतर राशि वाले वेतन पर
MACP के पश्चात् पदोन्नति पर वेतन निर्धारण -
- MACP के पश्चात् पदोन्नति समान लेवल में होने पर वेतन निर्धारण आवश्यक नहीं एवं यदि पे लेवल अधिक है तो समान स्तर पर, यदि समान स्तर नहीं हैं तो उच्चतर स्तर पर
- MACP स्वीकृति हेतु अहर्ताएँ एवं शर्ते
- 9 वर्ष की ACR आवश्यक -must
- नहीं होने पर पिछले 2 वर्षों की सम्मिलित की जाएगी।
- आगामी 2 वर्षों की ACR देखी जाएगी।
दंड का प्रभाव
- 16 CCA में Penalty से MACP प्रभावित होने पर आगामी MACP पर भी पारिणामिक प्रभाव रहेगा।
- अन्यथा अन्य कारणों से नहीं।
- परिनिन्दा का प्रभाव दिनांक 20.01.2025 से समाप्त परन्तु इस दिनांक से पूर्व प्रभाव रहेगा (स्पष्टीकरण दिनांक 20.01. 2025 )
- असंतोषजनक सेवाभिलेख होने पर जिस दिनांक से वह पदोन्नति के लिए पात्र होता है MACP स्वीकृत की जाएगी ।
स्पष्टीकरण 05-12-2023
- विकल्प नहीं देने पर MACP का विकल्प दिया गया माना जाएगा ।
स्पष्टीकरण 23.08.2024
- पदोन्नति परित्याग करने पर स्थगन अवधि का' निर्धारिण - ( पदोन्नति रिक्ति दिनांक से पदोन्नति स्वीकार करने की रिक्ति दिनांक) नकद लाभ पदोन्नति पर कार्यग्रहण दिनांक अथवा स्थगन अवधि जो भी बांद में हो।
परिनिन्दा का प्रभाव समाप्त
अधिसूचना दिनांक 20.01.2025 लागू 20.01. 2025 Download link for all Circulars/clarification/ etc. 👇👇
Notification Dated 26.07.2023 Click here for Download
Notification Dated 26.07.2023 Click here for Download
Notification Dated 06.10.2023 Click here for Download
Clarification Dated 05.12.2023 Click here for Download
Clarification Dated 23.08.2024 Click here for Download
Clarification Dated 20.01.2025 Click here for Download
Explore more Youtube Video 👇👇
.png)
No comments:
Post a Comment