अनुकंपा नियुक्ति हेतु उपलब्ध पद
अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत लेवल 1 से लेकर लेवल 11 तक के पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है परंतु यह पद भिन्न-भिन्न शर्तों एवं परिस्थितियों के अध्यधीन उपलब्ध होंगे चलिए इस लेख के माध्यम से इस विषय को समझने का प्रयास करते हैं।
अनुकंपा नियुक्ति उपलब्ध पदों के लिए सामान्य शर्तें
अनुकंपा नियुक्ति नियमों में चतुर्थ श्रेणी सेवा ,मंत्रलयिक सेवा एवं अधीनस्थ सेवा के पदों पर ही नियुक्ति की जा सकेगी ,राज्य सेवा में इन नियमों के अंतर्गतनियुक्ति प्रदान नहीं की जाएगी
आवेदन ऐसे पदों के लिए किया जाना चाहिए जो सीधी भर्ती द्वारा भरे जाते हैं ऐसे पद पर आवेदन नहीं कियाजा सकता जिनको पदोन्नति से भरा जा सकता है उदाहरण के लिए कनिष्ठ सहायक एवं वरिष्ठ सहायक दोनों पद लेवल 1 से लेवल 11 के मध्य है परंतु इन नियमों के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक पद पर ही आवेदन किया जा सकता है वरिष्ठ सहायक पद पर नहीं क्योंकि वरिष्ठ सहायक पद पदोन्नति से भरा जाता है ।
आवेदक के पास आवेदित पद की शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है।
लेवल 1 से लेवल 9 तक के पदों के लिए आवेदन
कर्मचारी की मृत्यु यदि सामान्य परिस्थितियों में होती है तो लेवल 9 तक के पदों के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
लेवल 10 एवं लेवल 11 के पदों के लिए आवेदन
यदि कर्मचारी का अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान मर्डर हो जाता है तो इन लेवल के पदों के लिएआवेदन किया जा सकेगा।
लेवल 1 से लेवल 9 तक के लिए उपलब्ध पद
सहायक कर्मचारी ,जमादार, प्रयोगशाला सहायक, वनरक्षक, कृषि पर्यवेक्षक, कनिष्ठ सहायक, पटवारी, ड्राइवर कांस्टेबल, ग्राम विकास अधिकारी, लाइब्रेरियन, सूचना सहायक, एएनएम आदि
लेवल 10 एवं लेवल 11 के लिए उपलब्ध पद
कनिष्ठ लेखाकार ,कनिष्ठ अभियंता ,स्टेनोग्राफर, अध्यापक एवं शारीरिक प्रशिक्षक ग्रेड तृतीय रेडियो ग्राफर ,पर्यवेक्षक महिला अधिकारिक, अध्यापक ग्रेड द्वितीय आदि

.png)
Good info
ReplyDelete